खानपुर विधायक उमेश कुमार का युवाओं ने रोड शो निकालकर स्वागत किया। विधायक ने अपनी भावी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया और विधानसभा क्षेत्र में किए कार्यों की जानकारी दी। युवा नेता जमाल अहमद के नेतृत्व में आयोजित रोड शो गणेशपुर पुल से शुरू होकर रेलवे स्टेशन, गणेश चौक, मालवीय चौक होते हुए शेखपुरी पहुंचा।
यहां विधायक उमेश कुमार का फूल मालाओं से स्वागत किया गया और जमकर आतिशबाजी हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अपने पौने दो वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने खानपुर क्षेत्र को सिडकुल की सौगात दी जिससे भविष्य में दस हजार स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, इसके साथ ही उप जिला चिकित्सालय, सड़कें, पुल तटबंध आदि का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी टक्कर उन लोगों से है जिनके पास काम करने के लिए पन्ना प्रमुख से लेकर मंत्री, मुख्यमंत्री तक हैं।

ऐसे में उन्हें आगामी तीन महीने लोगों के चाहिए और वह उन्हें अगले उज्जवल पांच वर्ष देंगे। उमेश कुमार ने कहा कि 2024 में जीत के बाद फिर 2027 भी जीतेंगे और उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम संयोजक जमाल अहमद ने कहा कि लम्बे समय के बाद हरिद्वार क्षेत्र में कोई विकास करने वाला नेता आया है उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह और उनके समर्थक उमेश कुमार के साथ हैं। कार्यक्रम में अहमद जमा,हारून,कलीम, नदीम,सुहेल तौकीर,नावेद, वसीम, अर्श,अरशद, नईम, सैफी,अरबाज,रशीद,अफजल, फुरकान अली, फरमान, हारून अली, सुफियान,सलमान खान, नवाज आदि लोग मौजूद रहे।

