रुड़की: नगर निगम रुड़की शहर को सुव्यवस्थित, साफ-सुथरा और नागरिकों के लिए सुगम बनाने के अपने मिशन पर लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में आज एक अहम कार्रवाई उस समय देखने को मिली जब नेहरू स्टेडियम पुल पर अतिक्रमण की सूचना एक जागरूक महिला नागरिक द्वारा निगम को दी गई।







सूचना मिलते ही मेयर श्रीमती अनीता अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल मौके पर भेजा और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। निगम की टीम कुछ ही समय में मौके पर पहुँची और पुल पर बने अवैध ठेले, झुग्गियां और अन्य अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की गई।
इस दौरान स्थानीय लोगों को अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई और उन्हें सार्वजनिक संपत्ति के महत्व को समझाया गया। टीम की तत्परता और सख्ती से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की भावना भी सुदृढ़ हुई।
मेयर अनीता अग्रवाल ने मौके पर मौजूद निगम कर्मियों की सराहना करते हुए कहा,
“रुड़की की सुंदरता और सुव्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जो महिला नागरिक इस अतिक्रमण की सूचना देकर आगे आईं, मैं उन्हें हृदय से धन्यवाद देती हूं। ऐसे जागरूक नागरिक ही शहर के असली भागीदार होते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम हर उस जागरूक नागरिक के साथ खड़ा है जो अपने क्षेत्र में किसी भी अव्यवस्था की सूचना देता है।
नगर निगम की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की साँस ली और मेयर की सक्रियता की प्रशंसा की। इस कदम ने यह संदेश भी दिया कि अगर नागरिक और प्रशासन मिलकर प्रयास करें, तो कोई भी शहर साफ-सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बन सकता है।

