अपने दबंग अंदाज और प्रखर वाणी से जाने जाने वाले नेता पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन काफी समय से यह एलान करते आ रहे थे की 2024 के लोकसभा चुनाव में वह उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन आला कमान ने अभी उन्हें कुछ और समय आराम करने को देते हुए कैराना से प्रदीप कुमार को टिकट दे दिया।
जब कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से यह पूछा गया की वह अब किस सीट से लड़ेंगे तो इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा – भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व की बात को मानने वाली पार्टी है। पार्टी ने सहारनपुर से वीर गुज्जर समाज के नेता को टिकट दिया अब इसके आगे यदि पार्टी चाहेगी कि मैं चुनाव में काम करूं तो मैं जरूर करूंगा।

