रुड़की। भीषण गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्वांचल एकता समिति, रुड़की की ओर से रविवार को शहर के श्री दुर्गा चौक पर भव्य शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने 5 हजार से अधिक गिलास शीतल शरबत वितरित कर राहगीरों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को गर्मी से राहत प्रदान की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय श्रीवास्तव ने की। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में शहर के लोकप्रिय विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा भी पहुंचे। उन्होंने समिति के इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में लोगों की सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। उनके आगमन से कार्यक्रम में उत्साह और बढ़ गया।
समिति के मुख्य संरक्षक श्री अभय कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस अवसर पर संरक्षक श्री नागेंद्र शुक्ला, श्री जयप्रकाश उपाध्याय, श्री ए. के. सिंह और श्री जितेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष श्री सुधाकर द्विवेदी, श्री अश्वनी कुमार सिंह, श्री एच. के. वर्मा, श्री संजय त्रिपाठी, श्री मधुर पाण्डेय और अजीत मिश्रा, महामंत्री श्री आशुतोष शुक्ला, कोषाध्यक्ष श्री शिवकांत दुबे सहित सक्रिय सदस्य श्री कृष्णा निगम, श्री अशोक शुक्ला, श्री आर. बी. सिंह, श्री केशव पांडे, श्री संतोष मिश्रा, श्री भानु प्रताप सिंह और श्री विनोद सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्यासे लोगों को 5 हजार से अधिक गिलास शरबत पिलाकर जो सेवा का कार्य किया गया है, उससे न केवल हजारों लोगों को राहत मिली, बल्कि समाज के प्रति सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश भी मजबूत हुआ। समिति ने सभी सदस्यों, सहयोगियों और शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित और सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

