वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ऐतिहासिक निर्णय लेने में सक्षम हैं और राज्य के विकास के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिकता संहिता, दंगा रोधी कानून, धर्म परिवर्तन, अवैध अतिक्रमण, लैंड जिहाद, और नकल रोधी कानून लागू कर मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की।
डॉ. गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी कुशल राजनीतिज्ञ के साथ कुशल प्रशासक की भूमिका निभाते हुए प्रदेश को लगातार विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा लागू की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के सभी वर्गों को मिल रहा है।

