आज भाजपा जिला कार्यालय रुड़की पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति एवं भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारीयो की उपस्थिति में एवम युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप के नेतृत्व में गुरजिंदर सिंह अर्थात रिंकू प्रधान एवं उसके समर्थको ने भाजपा का दामन थामा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह भाजपा की कल्याणकारी एवं पारदर्शी नीतियों का ही परिणाम है कि आज हर दूसरी पार्टी वाला नेता भाजपा को अपना रहा है इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे देश में सर्वांगीण विकास हो रहा है यही कारण है कि सभी अपना भविष्य भाजपा में सुरक्षित समझते हैं इस अवसर पर युवा नेता अक्षय प्रताप ने कहा कि भाजपा अंतोदय की नीति पर कार्य करती है इस पार्टी में कार्य करने वाले एक आम कार्यकर्ता भी पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है ।
भाजपा युवा नेता अक्षय प्रताप ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही सबके विकास की बात करती आई है, भाजपा कहने की नही करने वाली पार्टी है। इसी से प्रेरित होकर आज लगभग 100 लोगो ने मेरे नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन की, इसके लिए वह सभी बधाई के पात्र है।

इस अवसर पर पार्टी को ज्वाइन करते हुए गुरजिंदर सिंह उर्फ रिंकू प्रधान ने कहा कि हमेशा भाजपा द्वारा कहा जाता था कि मंदिर वहीं बनाएंगे किंतु तिथि नहीं बताएंगे लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ अयोध्या में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई अपितु परम वैभवशाली मंदिर का भी निर्माण हो गया और इसमें सभी समुदायों की सहमति रही इसी से प्रभावित होकर वह और उसके समर्थक भाजपा को ज्वाइन कर रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा ज्वाइन करने वालों में गुरुजेंद्र सिंह (रिंकू प्रधान ),शुभम चौहान , मंजीत सैनी,शशिकांत तोमर, नितीश शर्मा,अमन कुमार,मयंक चौधरी, ईशान अरोरा,मोहित घई, गुरजीत सिंह , रोहित चौहान, आशीष सैनी, हेमू सैनी (सुनील सैनी , अन्ना कश्यप,सत्यव्रत, जीत सिंह, मनीष रघुवंशी,प्रशांत तोमर,राजीव गौर, संयम पाहुजा, वरुण गौर, अंशुल, प्रेम चौधरी,सचिन सैनी,ललित कश्यप, रवि चावला,सुधीर बजाज,अलोक,शिवकुमार,दीपक सैनी,भारत सैनी,चिराग बाजवा, विदुर चौधरी,अमित कश्यप, अनिकेत,रविंद्र पोखरियाल, चिंटू, दीपक सेठी,नितिन, राजू रामनगर, राजीव पंडित नितिन गर्ग, हरप्रीत सिंह, अमित शर्मा, शानू, हन्नी, राहुल विकास, गगन आदि रहे, इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी में राजपाल सिंह,पवन तोमर, राजेश सैनी संजीव तोमर, संजय कश्यप,नितीन गोएल, पंकज नंदा, अफजाल अली, प्रतिभा, गौरव कौशिक, नील कमल, आकाश छाछर , प्रिया आदि उपस्थित रहे।


