देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार में पटेल मार्ग पर एक कपड़ों की दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद, अब तूल पकड़ लिया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ कुछ युवकों द्वारा की गई बदसलूकी के विरोध में, दूसरे जिलों से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मालवीय उद्यान में जमकर हंगामा किया। उन्होंने शहर में जुलूस निकाला और विरोध करने वाले युवक को जिम के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस को उन्हों वहां से हटाने में काफी मुश्किल हुई।
बता दें, हंगामे की शुरुआत शहर में एक जुलूस निकालकर हुई। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उस युवक के जिम के बाद प्रदर्शन किया, जिससे कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी की थी। इस दौरान पुलिस को प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के लिए कड़ी काशक्कत करनी पड़ी।
क्या है मामला
दरअसल, कोटद्वार में एक दुकान का नाम बाबा रखे जाने का विरोध बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता दुकान तक पहुंच गए। उन्होंने बाबा का नाम बदलने को कहा। इसी दौरान के बगल में जिम चलाने वाले एक व्यक्ति ने हिंदू संगठनों के हंमामा का विरोध कर दिया। उसने विरोध कर रहे लोगों को वहां से हटाया। भले ही दुकान को लेकर यह विवाद शांत हो गया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो अभी भी वायरल हो रहा है।
उत्तराखंड : कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम पर बवाल, जानिए पूरा मामला

