झबरेड़ा के विधायक वीरेंद्र जाति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र लिख कर अपना असंतोष जताया है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने बिजली विभाग द्वारा प्रस्तावित किसान स्मार्ट प्रीपेड मीटर को उनकी भावनाओं के प्रतिकूल बताते हुए तत्काल इस योजना को निरस्त करने की मांग की है।
वीरेंद्र जाति का कहना है कि उत्तराखंड में किसान की आमदनी छ महीने या साल में एक बार होती है और ऐसे में भी कई बार उन्हें भुगतान देर से होता है। अतः प्रीपेड मीटर किसान की आमदनी पर बोझ और इसे निरस्त किया जाना चाहिए।


