हरिद्वार । बीते कुछ दिनों से हरिद्वार और ऋषिकेश के गंगा घाटों में गैर-हिंदुओं पर पाबंदी को लेकर विवाद चल रहा है। कई संतों ने कुंभ क्षेत्र और गंगा घाटों पर गैर हिन्दुओं की नो एंट्री की मांग की थी। हरिद्वार गंगा घाटों पर तो लोगों और दुकानदारों के आई कार्ड चेक करने के भी मामले सामने आए थे। विवाद बढ़ता देख अब उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स का बयान आया है। उन्होंने कहा कि जिन मुसलमानों की आस्था गंगा और कुंभ में नहीं है, उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए शम्स ने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सही निर्णय लिया है। उनका कहना था कि भारत के खिलाफ लगातार साजिश और षडयंत्र किए जा रहे हैं और ऐसे आयोजन में कुछ लोग किसी भी तरह की नकारात्मक हरकत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभिन्न एजेंसियों से इनपुट भी मिले हैं।
कोई मुसलमान गंगा तट पर जाए और अनहोनी हो जाए तो..?
शम्स ने कहा, “कोई भी मुस्लिम समाज का व्यक्ति जो गंगा और कुंभ में आस्था नहीं रखता, अगर वहां आ जाए और कोई अनहोनी हो जाए तो आरोप किस पर लगेंगे? देश में दंगे नहीं होने चाहिए और गलत भावनाएं फैलने से बचनी चाहिए। जिनकी सच्ची आस्था है, उनका स्वागत है।”
उन्होंने यह भी कहा कि “हम अतिथि देवो भव: के सिद्धांत मानते हैं, लेकिन जो आस्था नहीं रखते, उन्हें विवाद पैदा करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।” शम्स ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल से स्वागत भी किया।
वक्फ बोर्ड की अपील, गंगा घाटों पर न जाएं मुसलमान!
Leave a Comment
Leave a Comment

