2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियां तो टिकट बाद में जारी करेंगी पर नेताओं ने उम्मीदवारों के लिए माहौल बनाना शुरू कर दिया । माहौल बनाने से कहीं न कहीं पार्टी पर एक दबाव जरूर बन जाता है और उम्मीदवार घोषित करने की उनकी समस्या और बढ़ जाती है।
ऐसे में कांग्रेस के नेता उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी एक इच्छा जाहिर की है उनकी इच्छा है कि हरिद्वार लोकसभा से उनके बेटे आनंद रावत चुनाव लड़े। उनका यह भी कहना है कि आनंद ने कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत कार्य किया है और वह इस चुनाव के हकदार हैं।

