रुड़की शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने बजट की खूब सराहना की है। यह बजट सराहनीय है। बजट 143 करोड़ जनता को ध्यान में रखकर बनाया गया है। देश की हमारी आधी आबादी जो गांव में बसते हैं, जो गरीब हैं। उसको ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है। बिहार में भी बहुत गरीब परिवार हैं । उसको इस बजट से लाभ मिलेगा। किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को हर साल तीनकिस्त में 6000 मिलता था। अब पांच किस्तकर दिया गया है. सीधे 10000 मिलेंगे। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। उनको खेती करने में परेशानी नहीं आएगी।
बजट में इस बात का भी ख्याल रखा गया है कि कैसे अधिक से अधिक रोजगार लोगों को मिले लोगों की सुख सुविधा बढ़े। इसके साथ देश को विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने की जो बात कही जा रही है. इस बजट में वह झलकता है। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब, महिलाएं, किसान और युवा हैं। इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं करने के सवाल पर भाजपा विधायकविधायक प्रदीप बत्रा ने बजट की खूब सराहना कीप्रदीप बत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजना चलाई जा रही है। 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो अनाज दिया जा रहा है. किसानों को किसान सम्मान निधि दिया जा रहा है। लोगों के लिए घर शौचालय बनाया जा रहा है. ऐसे में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है कि हर वर्ग के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशामें आज का बजट एकदम सहायक साबित होता दिख रहा है। अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार ने दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ का निर्णय लिया है। करीब 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है और लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आई है। उन्होंने बताया है कि अगले 5 साल में विकास की नई परिभाषा गढ़ेंगे और आशा बहनों को आयुष्मान योजना का भी लाभ दिया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब मजदूर की सरकार है। प्रधानमंत्री किसान मजदूर और मध्यम वर्ग का विशेष रूप से ध्यान रख रहे हैं। आज का बजट भारत को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने वाला बजट है। अच्छे बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है।

