भाजपा जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा के प्रभात चौधरी ने मंगलोर विधानसभा से उपचुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 34 गांव में से 29 गांव के प्रधानों के समर्थन का दावा किया है। मंगलौर विधानसभा सीट पर बसपा से विधायक रहे हाजी सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव होने है।
ये उपचुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ ही होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी तक इस विधानभा सीट पर भाजपा की झोली खाली रही है इससे पहले बसपा और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ही चुनावी जीत हासिल करते रहे है। वहीं अब भाजपा से ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री प्रभात चौधरी ने टिकट के लिए अपनी ताल ठोकी है।
मंगलौर के समीप लिब्बारहेडी स्थित एक रेस्टुरेंट पर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रभात चौधरी ने कहा कि वह कई वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे है मंगलौर विधानसभा सीट पर भाजपा का प्रत्याशी हमेशा तीसरे नंबर पर रहा है।इस बार पार्टी अगर उन्हें टिकट देती है तो निश्चित तौर पर मंगलौर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर दिखाएंगे।
उन्होंने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र में 34 गांव आते हैं जिसमें से 29 गांवों के प्रधानों ने उन्हे समर्थन का पत्र सौंपा है और भाजपा से टिकट मिलने में शत प्रतिशत समर्थन की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा इस सीट को जीतने के लिए वह कोई कसर नही छोड़ेगी।

