22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, इसको लेकर पूरे देश भर में अलग-अलग तैयारी की जा रही है केंद्र सरकार ने भी इन तैयारी को लेकर अपनी गति में वृद्धि की है। देश के सभी लोग इस उत्सव में शामिल हो सके और यह दिन ऐतिहासिक बन सके इसके लिए केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की मंजूरी की है।
प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सभी केंद्रीय सरकारी संस्थान और दफ्तर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे। यह छुट्टी आगे बढ़ सकती है या नहीं इसको लेकर अभी कोई भी एडवाइजरी जारी नहीं की गई है।

