अगर आप लोग भी गाड़ी चलाते हैं या किसी गाड़ी के मालिक हैं तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार 31 जनवरी के बाद उन सभी गाड़ी मालिकों के फास्ट टैग निरस्त कर दिए जाएंगे जिनकी केवाईसी पूरी नहीं होगी या रिन्यू नहीं कराई गई होगी।
एनएचएआई ने यह करवाई उन लोगों को ध्यान में रखकर की है जो अपनी अलग-अलग गाड़ियों के लिए एक ही फास्ट टैग का प्रयोग करते थे या अपनी एक ही गाड़ी के लिए कई फास्ट टैग रखते थे। परंतु अब वन व्हीकल वन फास्ट टैग नियम आने के बाद सभी को 31 जनवरी से पहले अपने फास्ट टैग की केवाईसी करवाना जरूरी है यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको टोल पर डबल भुगतान करना पड़ेगा।

