ऋषिकेश विद्या मंदिर इंटर के आवास विकास विद्या मंदिर में लगी रोबोट को बनाने से संबंधित पाठशाला के दौरान आवासीय विद्यालय माण्डूवाला देहरादून का एक दिवसीय एजुकेशन टूर आज प्रधनाचार्य राकेश मेंदोला के कुशल नेतृत्व में एम्स व विद्या मंदिर आवास विकास ऋषिकेश आया इस टूर के दौरान विद्यालय के विधार्थियो ने एम्स ऋषिकेश के विभिन्न डिपार्टमेंट्स के बारे में जानकारी एकत्रित की, और विद्या मंदिर माण्डूवाला देहरादून के विधार्थियो की विधार्थियो की टीम ने ऋषिकेश विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं को रोबोट बनाने से संबंधित जानकारी को साझा की,और महत्वपूर्ण टिप्स दिए जाए जिससे वो भी भविष्य में इससे प्रेरणा लेकर कुछ नवीन आयाम को छू सके।

इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कहा कि हमारा यह शैक्षिक भ्रमण नई शिक्षा नीति के अंतर्गत है जिसमे छात्रों को हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हेतु अवसर प्राप्त होगा।इस सफर से हमारे छात्रों ने अपने जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय में एक नया परिचय प्राप्त किया है और हम सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं, विद्या भारती का और छात्र छात्राओं का प्रयास हमारे लिए मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही आईटी के विशेषज्ञ सुनीत अभिषेक व सुमितने संयुक्त रूप से बताया कि हमारे छात्र छात्राओं का यह भ्रमण देहरादून शैक्षिक व सामजिक संस्थानों से होते हुए लगभग 8 से 10 स्थानों पर जाएगा और सभी के साथ रोबोट की बेसिक जानकारी को साझा करेगा।विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेंद्र खुराना ने बताया कि विद्या भारती प्रत्येक दिन ने आयामों की ओर अग्रसर है,ये नवीन प्रयोग भी हमारे देश समाज के लिए सफल और सार्थक होगा।इस अवसर पर सतीश चौहान, नंदकिशोर भट्ट, पर्वेश कुमार, दिनेश पाण्डेय, वीरेंद्र कंसवाल ,राजू शर्मा एवम 100 से अधिक छात्र छात्राएं मौजूद रहें।

