हिंदू रक्षा सेना के द्वारा हरिद्वार बस स्टैंड के समीप कांवड़ यात्रा में आने वाले कांवड़ियों के लिए भंडारे का अयोजन किया इस भंडारे में दूर दूर से कांवड़ लेकर आए श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया।
हरिद्वार के भाजपा नेता विशाल गर्ग और अन्य साथी भी इस भंडारे में मौजूद रहे। यात्रा को लेकर विशाल गर्ग ने कहा -” यह यात्रा देश की सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने वाली यात्रा। हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि हम देश विदेश से आए श्रद्धालुओं की सेवा का अवसर लगातार मिलता है।”

मौके पर हिंदू रक्षा सेना के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

