उत्तराखंड कैबिनेट सरकार में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पिताजी कि आज 21वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर उन्होंने एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें उनके द्वारा अनेक समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पिताजी स्वर्गीय मांगेराम अग्रवाल स्वयं एक समाजसेवी थे।
इसलिए उनकी स्मृति मैं आयोजित एक कार्यक्रम में आज ऋषिकेश के रक्त वीर और समाजसेवी राजेंद्र प्रेम बिष्ट को उन्होंने सम्मानित किया। आपको बता दें कि राजेंद्र अब तक 133 बार रक्तदान कर चुके हैं। बड़ी कम उम्र में उन्होंने इतनी ज्यादा बार रक्तदान करके एक रिकॉर्ड कायम किया है।
इस मौके पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के लोकसभा सांसद अजय टम्टा और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

