हाल ही में ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में स्थित आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी, इसके बाद पाकिस्तान की वायु सेवा ने ईरान के भीतर आतंकवादियों पर जवाबी हमले किए। गुरुवार तड़के पाकिस्तान ने इस हमले को अंजाम दिया इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
पहले से चले आ रहे हैं हमास और इजरायल के युद्ध के कारण स्थिति तनावपूर्ण है और अब इन हमलों ने सुरक्षा संबंधी चिताओं को और बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से की गई इस सैन्य कार्रवाई को ऑपरेशन मार्ग बार सरमाचर नाम दिया गया है। इस नाम को रखने के पीछे एक खास मकसद था यह जानना जरूरी है कि इस ऑपरेशन को यह कोड नाम क्यों दिया गया और आखिर इसका मतलब क्या है।
क्या है कोड नाम का मतलब?
ममार्ग बार सरमाचर में मार्ग बार का अर्थ है खात्मा, और सरमाचर का अर्थ है बहादुर, विद्रोही, लड़ाके । मार्ग बार सरमाचर का अर्थ है सरमाचारों का खात्मा।
यहां यहां होता है इस शब्द का इस्तेमाल-
इस शब्द का ज्यादातर उपयोग ईरान, अफगानिस्तान, लेबनान, यमन, इराक और पाकिस्तान में किया जाता है। इस्लामी गणतंत्र ईरान के पहले सर्वोच्च नेता रूअल्लाह खुमानी ने इस शब्द को लोकप्रिय बनाया।
हमले पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब –
इस हमले के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि – आज सुबह पाकिस्तान ने ईरान के सीएसतान- ओ – बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ अत्यधिक समन्वित और विशेष रूप से लक्षित सटीक सैन्य हमले की एक श्रृंखला शुरू की। इंटेलिजेंस आधारित इस ऑपरेशन के दौरान कई आतंकवादी मारे गए। इसका कोड नाम मार्ग बार सरमाचर रखा गया । पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि पिछले कई वर्षों में ईरान के साथ हमारी बातचीत में पाकिस्तान ने लगातार ईरान के अंदर अनियंत्रित स्थान पर खुद को सरमाचर्स कहने वाले पाकिस्तानी मूल के आतंकवादियों द्वारा प्राप्त सुरक्षित पनाहगाहों के बारे में अपनी गंभीर चिताओं को साझा किया। पाकिस्तान ने आतंकवादियों की मौजूदगी और गतिविधियों के ठोस सबूत के साथ कई डोजियर भी साझा किए।

