रुड़की मंगलौर के उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर है । राजनैतिक दलों की दावेदारी काफी हद तक स्पष्ट भी नजर या रही है। ऐसे मे देखना यह है कि आखिर कौन इस उपचुनाव मे बाजी मारता है। हाल ही मे जब मंगलौर के काँग्रेस नेता काजी निजामुद्दीन से न्यूजवाला नेटवर्क की टीम ने बात की तो उनके तेवर काफी सख्त नजर आए।
राम मंदिर को लेकर ये बोले विधायक महोदय :
जब काजी साहब से सवाल किया गया की राम मंदिर को लेकर काँग्रेस का रवैया विरोधी रहा तो इस पर वह पलट कर बोले की हम शंकराचार्य जी के उपदेशों का पालन करने वाले लोग हैं, अगर वो ही वहाँ नहीं जाएंगे तो हमारे जाने का कोई अर्थ नहीं। साथ ही उन्होंने कहा की धर्म और राजनीति दो अलग अलग विषय हैं यदि मुद्दा बेरोजगारी, शिक्षा, महंगाई इत्यादि का होता तो काँग्रेस अवश्य जाती। भाजपा को इस कार्य का कोई लाभ नहीं मिलेगा वह अवश्य हारेगी।
मंगलौर चुनाव को लेकर हमारी तैयारी औरों से बेहतर :
मंगलौर उपचुनाव को लेकर भी विधायक महोदय काफी आत्मविश्वासी नजर आए। चुनाव को लेकर भी वो भाजपा पर हमलावर रहे और कॉंग्रेस को एक लोकतान्त्रिक पार्टी बताते हुए कहा कि हम भाजपा की तरह अलोकतांत्रिक भाषा का परयोग नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि यह मापने का कोई यंत्र होता की चुनाव में कौन विजयी होगा तो मैं आपको अवश्य बताता।

