पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री अभी जेल में हैं, लेकिन वह अब ब्रिटेन से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। आपको यह सुनकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन वह जेल से ऑनलाइन ही ब्रिटेन से चुनाव लड़ने के लिए पर्चा दाखिल करने जा रहे हैं। मगर यह आम चुनाव नहीं है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। अब वह पाकिस्तान के बजाय ब्रिटेन से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आपको यह सुनकर हैरानी हो रही होगी, मगर यह सच है। इमरान खान जेल में रह कर ही ब्रिटेन से चुनाव लड़ेंगे। मगर यह आम चुनाव नहीं होगा, बल्कि ब्रिटेन के विश्वविद्यालय का खास चुनाव है। दरअसल इमरान खान ने ऑक्सफोर्ड से शिक्षा प्राप्त इमरान खान ब्रिटेन स्थित अपने संस्थान के चांसलर पद के लिए जेल से ही ऑनलाइन नामांकन करके चुनाव लड़ सकते हैं।
यह जानकारी उनके करीबी सहयोगी और मीडिया की खबरों से मिली।पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री खान (71) कई मामलों में गिरफ़्तार किए जाने के बाद अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। खान को कुछ मामलों के लिए दोषी भी ठहराया गया है जिनमें सबसे लंबी सजा आज की तारीख में नौ साल की है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक खान अगस्त 2018 से अप्रैल 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे। खान ने 1972 में केबल कॉलेज, ऑक्सफ़ोर्ड में अर्थशास्त्र और राजनीति का अध्ययन किया। उन्होंने 1971 में पाकिस्तान के लिए पहला टेस्ट क्रिकेट मैच खेला और साथ ही ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की। वर्ष 2005 में, खान ब्रैडफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के चांसलर बने और 2014 तक इस पद पर रहे। ‘

