हाल ही में मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम में झबरेला के पूर्व विधायक देशराज कर्नवाल मायावती के शासनकाल को लेकर टिप्पणी करते नजर आए। उन्होंने कहा कि इस देश का विकास और उत्तर प्रदेश की प्रगति केवल भाजपा के कार्यकाल में हुई है मायावती का शासन दिखावे का शासन रहा है।
अंबेडकर पार्क बनाने जैसी योजनाओं से लेकर हाथी के चिन्ह को उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में लगवाना यह केवल उनकी पार्टी के प्रचार का एक हिस्सा था गरीबों के विकास के लिए और उनकी उन्नति के लिए मोदी जी ने और अटल बिहारी वाजपेई जी ने काम किया है।

