लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियो का एलान कर रहे हैं। गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी ने हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने हरिद्वार से भावना पांडे को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
चुनावी दृष्टि से हरिद्वार लोकसभा काफी महत्वपूर्ण सीट है। कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में देखना यह है कि 2024 लोकसभा चुनाव की जंग हरिद्वार सीट पर किन किन योद्धाओं के बीच होती है।

