ऋषिकेश के प्रतिष्ठित विद्यालय विद्या मंदिर आवास विकास में हुआ बाल सभा का कार्यक्रम ।बालसभा में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जिसमे हमारी लोक संस्कृति पर आधारित गीतो देशभक्ति नाटक और हिमाचली गढ़वाली अनेकों नृत्य कर सभी का मन मोह लिया ओर योग अभ्यास के माध्यम से छात्र छात्राओं द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा कार्यक्रम हॉल ।इस बाल सभा कार्यक्रम की सफलता का श्रेय प्राचार्य महोदय उमाकांत ने अपने विद्यालय की टीम को दिया और कहा कि -“भीड़ हौंसला तो देती हैं लेकिन पहचान छिन लेती हैं”- इसलिए हमे इस प्रकार के कार्यक्रमों से अपनी पहचान बनानी है भीड़ का हिस्सा नहीं बनना है, इसलिए आज मैं होनहारों के आगे नतमस्तक हो गया।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने बताया कि बालसभा जैसे कार्यक्रम से बच्चों की योग्यता निखर कर आती है और सभी अपनी संस्कृति से रूबरू होते है,ये भी विद्या भारती द्वारा बालसभा गतिविधि हमारा एक हिस्सा है, ओर ये हमारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत आनंदपूर्वक रुचि से शिक्षण में सफलता प्रदान करेगा , भविष्य मे भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे।इस अवसर पर रामगोपाल रतूड़ी, सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, रविंद्र परमार ,आरती बडोनी, नागेन्द्र पोखरियाल, अनिल भंडारी,रश्मि गुसाईं एवम अन्य अध्यापकगण और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।


