सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश में छात्र छात्राओं द्वारा और विद्यालय के आचार्य परिवार द्वारा फुलदेई कार्यक्रम मनाया गया ।कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा स्कूल के मेन गेट पर और सभी क्लास के गेट में आंगन में फूलो द्वारा रंगोली और फूलो की सजावट कर फुलद्देई कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा ईशिका शर्मा , दिव्यांशी रावत,माही सहित आचार्या आरती बडोनी,यशोदा भारद्वाज एवम अन्य शिक्षिकाएं एवम छात्र छात्राएं मौजूद रही।

