सरस्वती विद्यामन्दिर इंटर कॉलेज आवासविकास ऋषिकेश में 12 वीं में अध्ययनरत अंकित थपलियाल का नेशनल क्रिकेट लीग में उत्तराखंड अंडर 19 टीम में कैप्टन के रूप में चयन होने पर छात्र अंकित थपलियाल को आज विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत और विद्यालय परिवार ने 1,000रुपए का चैक देकर उसका उत्साहवर्धन किया ।साथ ही बीते रोज आदर्शनगर में सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य सम्मेलन में मिष्ठान खिलाकर बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

साथ ही विद्या भारती के माननीय प्रांत संगठन मंत्री भुवन जी,विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक विजय पाल,गढ़वाल संभाग निरीक्षक नत्थी लाल बंगवाल ,कुमाऊ संभाग निरीक्षक सुरेशानंद विद्याभारती व अनेकों जनपदों के प्रधानाचार्यो ने अपनी अंकित को शुभकामनाएं भी दी है।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नन्द किशोर भट्ट,रामगोपाल रतूड़ी, सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, नागेंद्र पोखरियाल,नरेंद्र खुराना व अन्य सभी स्टाफ मौजूद रहा।

