देश में चल रहे चुनावी माहौल ने लगातार कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कार्यकर्ताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना तो अब इतनी आम बात हो गई है कि मानो जैसे वह कपड़े बदल रहे हो। चुनाव से कुछ महीना पहले ही माहौल को समझ कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

ऐसे में इस समय की बड़ी खबर सामने यह आ रही है की उत्तराखंड में बद्रीनाथ के वर्तमान विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया। इससे पहले राजेंद्र सिंह भंडारी कांग्रेस के विधायक थे।
आपको बता दें कि सदस्यता लेते समय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ दुष्यंत कुमार गौतम, पीयूष गोयल एवं राज्य के बड़े नेता वहां पर मौजूद रहे। अब ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि जिस कांग्रेस की सरकार कुछ ही राज्यों में बची हो उसके नेता भी उस पार्टी में नहीं रुक रहे।
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत पूरे भारत को तो जोड़ देंगे लेकिन उनकी खुद की पार्टी टूट रही है इस पर भी उन्हें ध्यान देना बहुत आवश्यक है।

