शिक्षा सदन इंटर कॉलेज मेहवाड कला में शिक्षिका के रूप में अपनी सेवा देने वाली डॉ मेनका त्रिपाठी ने एक बड़ा सम्मान हासिल किया है।गत दिनों भारतीय दूतावास की ओर से भारतीय प्रतिनिधि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में प्रतिभाग करने कजाकिस्तान गयी।

सम्मेलन में डॉ मेनका त्रिपाठी जी का भाषा विज्ञान हिंदी शोध के रूप में उनका पत्र प्रकाशित हुआ साथ हूं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उन्होंने प्रशासनिक रूप से अपना वक्तव्य भी प्रस्तुत किया।इस मौके पर उनके द्वारा रचित पुस्तक फ़िजी संदेश का लोकार्पण भी किया गया। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा संघ डॉ मेनका त्रिपाठी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

आपको बता दें कि इससे पूर्व भी डॉ मेनका त्रिपाठी हिंदी के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती आयी हैं।

