हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के रुड़की में भाजपा जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक को पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संबोधित किया। रुड़की में हरिद्वार रोड स्थित एक वेंकट हॉल में आयोजित बैठक में पहुंचे लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का जिलाध्यक्ष एवं जिले के सभी मंडल अध्यक्षों सामूहिक रूप से माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के आभारी हैं कि उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भव्य रोड शो किया जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जो हिमालय की तरह विराट और पवित्र है।
उनके नेतृत्व में आज भारत आज दुनिया का नेतृत्व करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि 2047 में ऐसा भारत होगा जिसका मुकाबला करने की ताकत दुनिया के किसी देश में नही होगी। उन्होंने मोदी और शाह की ओर से कार्यकर्ताओं को राम राम कही। लोकसभा प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा कि हमें जनता के बीच जाकर मोदी और धामी सरकार की योजनाओं के बारे में बताना है और पार्टी प्रत्याशी को जिताने का कार्य करना है। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से लोग लाभान्वित हुए हैं और वह पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलवाने का कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि इस पार चार सौ पार के नारे को सार्थक करने में हरिद्वार लोकसभा की महत्वपूर्ण भागीदारी होनी चाहिए।
दावा किया कि इस बार पांच लाख से अधिक वोटों के अंतर से यह सीट भाजपा जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर परिवार से वोट चाहिए इसके लिए जिले का एक एक कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ कार्य करेगा और बड़े अंतर से इस जिले से पार्टी प्रत्याशी को जीत हासिल करवाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने दावा किया कि इस बार ग्रामीण क्षेत्र की हर गली मोहल्ले से पार्टी प्रत्याशी को वोट मिलेंगे। यह सिर्फ भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और योजनाओं के कारण होगा।विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी की जीत निश्चित है हमें सिर्फ जीत का अंतर बढ़ाने के लिए कार्य करना है। कार्यक्रम को विधायकों और विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी रहे नेताओं ने संबोधित किया और अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक वोट दिलवाने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु ने किया। कार्यक्रम में दिनेश पंवार, देशराज कर्णवाल, हरपाल साथी, पार्षद विवेक चौधरी,राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी,महेंद्र कला रानी देवयानी, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, मयंक गुप्ता, सुशील त्यागी, कविंद्र चौधरी, आदित्य चौहान, सुशील राठी, अनुज सैनी, मोहित राष्ट्रवादी पार्षद प्रद्युमन सिंह, बृजमोहन सैनी, सुशील तोमर, मुनीश सैनी, राजपाल सिंह, संजय त्यागी, चौधरी अजीत सिंह, राजेश सैनी, डॉक्टर अनिल शर्मा, सावित्री मंगला, राजबाला सैनी, बरखा रानी, ललित मोहन अग्रवाल, अनुज सैनी, सौरभ गुप्ता, नरेश शर्मा, कविता रावत आदि मौजूद रहे।

