विश्वप्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव से रुड़की भाजपा नेता अक्षय प्रताप ने शिष्टाचार भेंट की। साथ ही उन्हें श्री राम जन्मभूमि मंदिर का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

उनसे मिलकर अक्षय प्रताप ने कहा – आपका सान्निध्य प्राप्त करके हृदय को काफी प्रसन्नता हुई। आपके माध्यम से योग के विषय में भारत नित्यप्रति प्रतिनिधित्व करता हुआ आगे बढ़ रहा है। आयुर्वेद को चिकित्सा जगत में प्रथम पटल पर पहुंचा ने में आपका महत्वपूर्ण योगदान है। आपके व्यक्तित्व को मेरा प्रणाम है।

