देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 21 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की व्यवस्थाओं के लिए रामनगर में बैठक हुई। संवेदनशील अति संवेदनशील केंद्रों में एक पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। परीक्षा 1261 केंद्रों में होगी। जबकि परीक्षा के बाद मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र बनाए गए हैं।
शनिवार को बोर्ड सभागार में कुमाऊं व गढ़वाल मंडल के अपर निदेशक, मुख्य शिक्षा अधिकारियों, संकलन केंद्रों के मुख्य नियंत्रकों (प्रधानाचार्य) की बैठक को माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती ने वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने नकल विहीन परीक्षा पर जोर देते हुए अपने दायित्वों का प्रति सजग रहने को कहा। इसके बाद बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने अधिकारियों से कहा कि मंडल, ब्लाक स्तर पर आंतरिक सचल दल गठित करने को कहा।
अपर सचिव बृज मोहन रावत ने परीक्षा के लिए प्रशासन का सहयोग लेने की बात कही। परीक्षा के बाद गढ़वाल मंडल में 16 व कुमाऊं मंडल में 13 मूल्यांकन केंद्रों में कापियां जांची जाएंगी।
उत्तराखंड : 1261 सेंटरों में होगी बोर्ड परीक्षा, संवेदनशील केंद्रों में तैनात रहेंगे पर्यवेक्षक
Leave a comment
Leave a comment

