उत्तराखंड विधानसभा ने समान नागरिक संहिता विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया. विधेयक पर हुई बहस का जवाब देते हुए सीएम पुष्कर धामी ने विधानसभा में समान नागरिक संविधान विधेयक पर कहा कि यह केवल उत्तराखंड ही नहीं, पूरे भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा।उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया है।
इसके साथ ही उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया, जिसकी विधासनभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित हुआ है. सीएम पुष्कर धामी ने विधानसभा में समान नागरिक संविधान विधेयक पर कहा कि समान नागरिक संहिता केवल उत्तराखंड ही नहीं, पूरे भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा. देवभूमि से निकलने वाली गंगा कहीं सिंचित करने और कहीं पीने का काम करती है. समान अधिकारों की गंगा सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगी और उसे सुनिश्चित करने का काम करेगी. उन्होंने विधानसभा में यूसीसी विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए ये बातें कहीं. सदन में विपक्ष के प्रवर समिति को भेजने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. वहीं, विधानसभा में ध्वनिमत से विधेयक को पारित कर दिया. उसके बाद विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
उन्होंने कहा कि हम अनेकता में एकता की बात कहते आ रहे हैं. सभी नागरिकों के लिए समान कानून की बात संविधान करता है. संविधान पंथनिरपेक्ष है. संविधान की जो विषमताएं हैं. उन्हेंदूर कर सामाजिक ढाचे को मजबूत करने का संविधान करता है.धामी ने कहा कि हमें समान नागिरक संहिता की जरूरत है. जिस प्रकार से देश आगे बढ़ा है। वोट बैंक से ऊपर उठना होगा. मर्यादा पुरुषोत्तम राम हमारे आदर्श हैं। जिस समता के आदर्श श्रीराम थे। उसी तरह की समता की बात हम कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि कल विधेयक पेश हुआ, तो बाबा साहेब के नारे लगे हैं। डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी भी इसी समता के पक्षकार थे। उसी समता का उल्लेख का किया गया है।

