जंगलो में लग रही आग, उत्तराखंड सरकार केलिए एक बड़ी चुनौती है।उत्तराखण्ड मे वनाग्नि और प्राक्रतिक आपदा से होने वाला नुकसान एक बड़ी समस्या हैं। जिसे रोकना काफी कठिन है, पर सवाल ये बनता है की सरकार इसको रोकने केलिए कुछ प्रयास कर रही है या नहीं? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया की उन्होने उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली मे अधिकारियों को वनाग्नि पर पूर्ण नियंत्रण पाने तथा जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुऐ अधिकारियों को शीतलाखेत मॉडल या अन्य प्रभावी तंत्र को गंभीरता से अपनाने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने पुराने तालाबों को पुनर्जीवित करने और पेयजल लाइन की मरम्मत करने का भी निर्देश दिया। उत्तराखंड चार धाम यात्रा अब जल्द ही शुरू होने वाली हैं।, और चारधाम यात्रा 2024 के दृष्टिगत सड़कों की मरम्मत के साथ ही यात्रा मार्गों पर विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए है। ऐसा उनका खेहना है। यह सब कार्य कितने सफल होंगे, ये तो निर्माण कार्य पूरा होने पर ही पता चलेगा।

