आज श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ऋषिकेश कैंपस में भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा अल्बर्ट आइंस्टीन और मैक्स प्लैंक पर चर्चा का आयोजन किया गया। यह चर्चा का आयोजन मैक्स प्लैंक के जन्मदिवस पर किया गया। इस अवसर पर स्नातक, परास्नातक एवं शोधार्थी छात्र-छात्राओं आयुष, पारस, शुभम, चारुल, गरिमा, प्रमुदा आदि ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से क्वांटम फिजिक्स की प्रगति पर चर्चा की और भौतिक विज्ञान की प्रगति में कार्यरत रहने का अपना विचार प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में डॉ. बी.पी. बहुगुणा, डॉ. हेमंत सिंह परमार, डॉ. कुमुद पाण्डेय, डॉ. पंकज सिंह रावत एवं लैब असिस्टेंट अविनाश तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज यादव, डॉ अंकुर कुमार व अन्य अतिथि ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

