विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश में आज जो छात्र छात्राएं कक्षा 6 से 12 में नवीन प्रवेश आए है, उनका पुष्प वर्षा कर विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ओर उप प्रधानाचार्य नागेंद्र पोखरियाल एवम एन. एस एस कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।वहीं कार्यक्रम में नवीन छात्र छात्राओं एवम अभिभावकों को माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया ।

साथ ही अंकित थपलियाल का रणजी क्रिकेट टीम में चयन और विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत को एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी स्टाफ द्वारा पुष्पगुच्छ देकर और माला पहनकर उनका जोरदार स्वागत किया ।विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने सभी को नवीन शैक्षिक सत्र 2024 25 की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सभी को इस वर्ष नई उमंग से अपना शत प्रतिशत देने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेंद्र खुराना ने बताया कि प्रधानाचार्य की दूरदर्शी सोच के कारण नवीन छात्र छात्राओं का स्वागत एक महोत्सव के रूप में मनाया गया जिससे सभी छात्र छात्राओं में एक उत्साह और खुशी की लहर शिक्षण के लिए दिखाई दी।इस अवसर पर रविन्द्र सिंह परमार, कर्णपाल बिष्ट, सतीश चौहान,मनोज पंत , यशोदा भारद्वाज,कांता प्रसाद देवरानी,राजू शर्मा ,रीना गुप्ता, लक्ष्मी चौहान आदि मौजूद रहे।

