By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Newswala NetworkThe Newswala NetworkThe Newswala Network
  • होम
  • राजनीति
    राजनीतिShow More
    जेसीबी और बाइक की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल
    August 17, 2026
    नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य
    उत्तराखंड : बहुमूल्य जमीनों को कौड़ियों के दाम देने की योजना बना रही है राज्य सरकार – कांग्रेस
    February 7, 2026
    cm dhami
    सीएम धामी का बड़ा ऐक्शन! निवेश पर अफसरों की लगाई क्लास, संवाद बढ़ाने पर दिया जोर
    February 4, 2026
    Cartun
    हरिद्वार में लगेगा राजनितिक दिग्गजों का जमावड़ा, कई हस्तियां होंगी शामिल
    February 3, 2026
    सरकारी भूमि
    कोटद्वार : सरकारी भूमि पर मुस्लिम समुदाय के अवैध कब्जे, सरकार की बढ़ी मुश्किलें
    February 2, 2026
  • शिक्षा
    शिक्षाShow More
    जेसीबी और बाइक की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल
    August 17, 2026
    cm dhami
    परीक्षा पे चर्चा : छात्रों से बोले सीएम धामी – परीक्षा जीवन का केवल एक पड़ाव है!
    February 6, 2026
    Board exams
    उत्तराखंड : 1261 सेंटरों में होगी बोर्ड परीक्षा, संवेदनशील केंद्रों में तैनात रहेंगे पर्यवेक्षक
    January 31, 2026
    uksssc
    UKSSSC: प्रमाणपत्र सत्यापन में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को आयोग ने किया भर्ती से बाहर
    January 30, 2026
    प्रदर्शन
    उत्तराखंड : सरकारी स्कूल में पढ़ाई ठप, छात्राओं ने किया चौराहे पर प्रदर्शन
    January 30, 2026
  • स्वास्थ्य
    स्वास्थ्यShow More
    Atal Ayushman
    अटल आयुष्मान और गोल्डन कार्ड योजना में होंगे बड़े बदलाव, मरीजों को मिलेगी राहत
    February 3, 2026
    stomach problems
    पेट से लेकर जोड़ों तक की बीमारियों के लिए काल है ये औषधि!
    January 16, 2026
    drink water
    पानी कम पीते हैं तो हो जाएगी ये बीमारी, जानिए
    January 15, 2026
    moringa powder
    पौष्टिकता का सुपर बाप है यह पाउडर, जानना चाहेंगे इसकी खासियत
    January 13, 2026
    drink water
    बिना प्यास भी पीएं पानी, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम
    January 8, 2026
  • धर्म एवं अध्यात्म
    धर्म एवं अध्यात्मShow More
    kedarnath dham
    केदारनाथ धाम यात्रा : 13 साल बाद दोबारा खुलेगा ये ऐतिहासिक पैदल मार्ग, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
    February 2, 2026
    शनि देव
    2 दिन बाद शनि देव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों चमकेंगे भाग्य
    January 18, 2026
    Girls with this numerological number
    इस मूलांक की लड़कियां होती हैं बचत में माहिर, जानिए
    January 17, 2026
    makar sankranti
    क्यों कुछ लोग 14 जनवरी नहीं, 15 को मनाएंगे मकर संक्रांति?
    January 14, 2026
    उत्तरायणी मेला बागेश्वर
    संगम तट पर सजी उत्तराखंड की काशी, उत्सवमय हुई पौराणिक नगरी
    January 13, 2026
  • बिज़नेस
    बिज़नेसShow More
    UPI
    UPI पेमेंट्स से बढ़ रहा है बेवजह खर्च? ये ऐप रखेगी पूरा हिसाब-किताब
    January 18, 2026
    millionaires in india
    ये 5 सेक्टर जो आम आदमी को बना सकते हैं करोड़पति!
    January 16, 2026
    budget 2026
    बजट से रेल, डिफेंस या इंफ्रा किसे सबसे ज्यादा फायदा?
    January 15, 2026
    india trade
    यूएस हाई टैरिफ के बीच भारत इस देश में कर रहा जमकर एक्सपोर्ट!
    January 9, 2026
    8th pay commission
    8वें वेतन आयोग में सबसे पहले किसकी बढ़ेगी सैलरी?
    January 7, 2026
Search
Technology
  • Advertise
Health
Entertainment
  • होम
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म एवं अध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यूसीसी पर सीएम धामी बोले – 27 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा UCC दिवस
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
The Newswala NetworkThe Newswala Network
Font ResizerAa
  • होम
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म एवं अध्यात्म
  • बिज़नेस
Search
  • होम
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म एवं अध्यात्म
  • बिज़नेस
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
उत्तराखण्डराजनीति

यूसीसी पर सीएम धामी बोले – 27 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा UCC दिवस

TheNewswala
Last updated: January 24, 2026 3:31 pm
TheNewswala
5 Min Read
cm dhami

नैनीताल। नैनीताल में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का वादा किया था, जिसे सरकार ने अपने संकल्प के अनुरूप पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य सरकार की जनता के प्रति प्रतिबद्धता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड गंगा, यमुना, आदि कैलाश, केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसी पवित्र धार्मिक स्थलों की भूमि है, और इसी पावन भूमि से समानता, न्याय और सामाजिक समरसता का संदेश पूरे देश को दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 में निहित भावना के अनुरूप समान नागरिक संहिता को लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि 27 जनवरी को राज्य में यूसीसी लागू होने के एक वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जिसे राज्यभर में “यूसीसी दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद एवं अन्य आयोजन किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यूसीसी महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समानता और सभी नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से एक ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला कदम साबित हुआ है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन में राज्य की जनता ने सक्रिय सहयोग दिया है तथा विवाह, तलाक, वसीयत एवं अन्य प्रावधानों के अंतर्गत बड़ी संख्या में पंजीकरण कराए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रावधानों, लाभों और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी मिले, ताकि समाज में समान अधिकार और न्याय की भावना और अधिक सशक्त हो।

राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में वन्य मानव संघर्ष और जंगली जानवरों के हमलों से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस वर्ष कई क्षेत्रों में वन्य जीवों के कारण ग्रामीण जनता को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इन कठिन परिस्थितियों में कई बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए न केवल अपनी रक्षा की, बल्कि अन्य लोगों की जान भी बचाई।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस विषय को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए ठोस और दीर्घकालिक कदम उठा रही है। वन्य जीव प्रबंधन, सुरक्षा उपायों, त्वरित राहत, मुआवजा व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी को और अधिक मजबूत किया जा रहा है, ताकि भविष्य में आम नागरिकों को इस प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

नैनीताल में यातायात जाम की समस्या के समाधान से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसखंड क्षेत्र के अंतर्गत कैंचीधाम सहित कई प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल आते हैं, जहां वर्षभर श्रद्धालुओं और पर्यटकों का भारी आवागमन रहता है। इसी कारण यहां यातायात दबाव बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए बाईपास, वैकल्पिक मार्ग, सड़क चौड़ीकरण और पार्किंग जैसी कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों—दोनों को जाम से राहत मिले और आवागमन सुरक्षित एवं सुगम हो।

आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन—तीनों दृष्टियों से राज्य की सबसे महत्वपूर्ण यात्रा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए हर वर्ष की भांति सभी हितधारकों के साथ विस्तृत बैठकें की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष के अनुभवों, सुझावों और फीडबैक के आधार पर इस वर्ष की तैयारियां और भी अधिक प्रभावी एवं बेहतर की जाएंगी। सड़क, स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन सहित सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो |

The Newswala Network Uttarakhand : उत्तराखंड से जुड़ी खबरें, ग्राउंड अपडेट और जनहित के मुद्दों पर चर्चा।
Group Join Link: https://chat.whatsapp.com/Kw9xYS4PdaB8DViemcVc3x
अब हर बड़ी खबर सबसे पहले WhatsApp पर। ग्राउंड रिपोर्ट, प्रशासन, राजनीति और जन मुद्दे।
Follow The Newswala Network : https://whatsapp.com/channel/0029VbCMhv6C6ZvZSbSWhz0X

[ruby_related total=5 layout=5]

TAGGED:cm dhamiUCCuttarakhandमहिला सशक्तिकरण
Previous Article fraud मकान बेचने के नाम पर 3.35 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने जांच शुरू की
Next Article CNG consumers उत्तराखंड : सीएनजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरकार ने VAT 20% से घटाकर 5% किया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

//

“Beyond the headlines, The Newswala Network dives into the soul of stories, delivering news with depth and distinction.”

Quick Link

  • ऋषिकेश
  • देहरादून
  • रुड़की
  • हरिद्वार

Subscribe YouTube

https://www.youtube.com/watch?v=Kpt1oauvzOE&list=PLZwY4dl5ZMhLAct4UJX4Jrrsoj3qsEd1G

Our Shows

Jay Ho Janta

The Akhilesh Gupta Show

Arogya

The Newswala NetworkThe Newswala Network
Follow US
© 2023 The Newswala Network. Ek Mediawala OPC Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
  • होम
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म एवं अध्यात्म
  • बिज़नेस
Welcome Back!

Sign in to your account