पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ तीर्थ अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के अंतर्गत लोग अपने नजदीकी मंदिरों वा तीर्थ स्थलों पर पहुंचकर साफ सफाई कर रहे हैं एवम पूजा अर्चना कर रहे हैं।

इस अभियान के अंतर्गत ही आज रुड़की के झबरेड़ा नगर में निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह द्वारा नजदीकी प्राचीन शिव मंदिर पर स्थानीय लोगो के सर्वप्रथम पूजा अर्चना की गई एवम उसके उपरांत संयुक्त रूप से श्रमदान करते हुए सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा – ” सभी मंदिर व तीर्थ हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, हमारा कर्तव्य है इनको संजो कर रखा जाए, स्वच्छ रखा जाए। आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा समय समय पर ऐसे अभियान जरूर चलाए गए हैं जिनमे आम जनमानस की मुख्य भूमिका होती है, स्वच्छ तीर्थ अभियान भी उसी का हिस्सा है।”

