हाल ही में एक लंबी बीमारी के बाद खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिताजी श्री राजा नरेंद्र सिंह जी का निधन हो गया। अपने पिताजी के निधन के बाद से ही प्रणव सिंह चैंपियन काफी स्तब्ध हैं। ऐसे में राज्य के बड़े-बड़े लोग उनके आवास पर पहुंच रहे है और दुख प्रकट कर रहे हैं।

आज उनके आवास पर कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्हें सर्वप्रथम राजा नरेंद्र सिंह जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके प्रभु से उनको अपने श्री चरणों में स्थान देने की मनोकामना करें। वह प्रणव सिंह चैंपियन के परिवार से भी मिले और उनको ढांढस बंधाया।
इसी दौरान उनकी मुलाकात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भी हुई।


