2024 लोकसभा चुनाव बहुत निकट है। खाने को तो अलग-अलग सीटों पर देश के विभिन्न राजनीतिक दल के लोग चुनाव लड़ेंगे लेकिन मुख्य पटल पर भाजपा और कांग्रेस में यह लड़ाई होने वाली है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि लोग दोनों पार्टियों के प्रति क्या विचार रखते हैं।
हाल ही में जब न्यूज़ वाला नेटवर्क की टीम ने मंगलोर विधानसभा के लोगों से बातचीत करी तो उन्होंने कहा कि 2024 में निश्चित ही भाजपा की सरकार आने वाली है। भाजपा ने कांग्रेस से बेहतर काम किए हैं और आने वाले समय में भी वह और अच्छा करने का प्रयास करेगी। उन्होंने यह तक कहा कि किसानों की समस्या को हल करना एक अलग बात है लेकिन आज हमें हमारा बकाया पैसा उसी दिन प्राप्त हो जाता है यह भाजपा की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

