लायंस क्लब ऋषिकेश ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर नगर के विभिन्न स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने श्री राम के जीवन पर आधारित अनेक चित्र बनाएं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में श्री राम के जीवन के प्रति उत्सुकता जगाने का प्रयास किया गया।


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल उपस्थित रहे एवं छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किया। इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्य व नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने बताया कि – अयोध्या में होने जा रहे श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज लायंस क्लब के माध्यम से नगर के विभिन्न स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया। प्रतियोगिता इस उद्देश्य से रखी गई की सभी बच्चों में प्रभु श्री राम के जीवन से जुड़ी घटनाओं को जन एवं उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अनुभूति विकसित हो।

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं की बनाई हुई चित्रकलाओं को देखा और सारा साथ ही पुरस्कार वितरित करके सभी को प्रोत्साहित भी किया।

