गुरुवार को द न्यूजवाला नेटवर्क के कार्यालय पर क्वांटम विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र-छात्राएं तथा सहायक प्राध्यापक मेहुल मृगेंद्र वह विभाग अध्यक्ष श्री रवि उपाध्याय पहुंचे। यहां पहुंच कर बच्चो ने मीडिया जगत से संबंधित अपनी अनेक उत्सुकताओं को व्यक्त किया तथा वह इस क्षेत्र में किस प्रकार उन्नति हासिल कर सकते हैं इस विषय पर चर्चा हई।

हमारे माध्यम से बच्चों को रिपोर्टिंग, एंकरिंग, एडिटिंग व कैमरा हैंडलिंग के दाव पेंच सीखाने का प्रयास किया गया। बच्चों ने खूब बढ़ चढ़कर इस कार्य में प्रतिभाग किया। द न्यूजवाला नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अखिलेश गुप्ता जी ने बताया की ” सिर्फ पत्रकारिता करना उनका लक्ष्य नहीं है, हमारी सेवा शिक्षा और कौशल विकास में सहायक हो हम इस प्रयास में हैं।
उन्होंने कहा की अपने चैनल के माध्यम से वो इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले तथा मीडिया में करियर बनाने के इच्छुक सभी विद्यार्थियों को सीखाने में पूरा सहयोग करेंगे। साथ ही उन्होंने क्वांटम विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवम जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष श्री रवि उपाध्याय जी को भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, जो बच्चों को ऐसी स्वस्थ शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं जो प्रयोगात्मक दर्शन पर आधारित हो।

साथ ही अखिलेश जी ने सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी।

