आज विधानसभा क्षेत्र के अलीपुर में मुख्य मार्ग का नारीयल फोड़ कर सड़क का शुभारंभ किया विधायक इंजी रवि बहादुर ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के अलीपुर में राज्य योजना से 86 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सड़क का नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया।इस दौरान विधायक इंजी रवि बहादुर ने कहा की क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है ओर विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है।
क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वह प्रतिबद्ध है।क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाना उनका वायदा है।इस दौरान शाहनवाज अली रमेश चंद्र राजीव शर्मा बिराम चौहान राजेश कुमार तनुज चौहान मोहित कुमार भगवानदास सुजात अली रियासत अली डॉ अब्दुल कादिर विकास सैनी खालिक हसन इकराम अली अमीर अली मोनीश राहुल सैनी, अजय कुमार मजीद जहँगीर विक्की आदि मौजूद रहे।

