आज देहरादून में पृथ्वीराज इंडस्ट्री रुड़की के ओनर अक्षय प्रताप ने मां डांट काली मंदिर में भंडारे का आयोजन करवाया। मंदिर में पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया ।


पृथ्वीराज इंडस्ट्री के ओनर अक्षय प्रताप स्वयं मंदिर पहुंचे और श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया प्रसाद वितरित करके उन्होंने नगर के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा – हमारे द्वारा आज मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया है भंडारे में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरित करने का भी अवसर मुझे मिला। मैं माता काली से यही प्रार्थना करता हूं कि वह अपनी कृपा हम सभी पर संपूर्ण रूप से बनाए रखें।


