भारतीय जनता पार्टी रुड़की के युवा नेता अक्षय प्रताप लगातार सामाजिक कार्यों से लोगो की सेवा में लगे हुए है। अपने युवा जोश और उत्साह के साथ वो सभी की सामान्य समस्याओं को हल करने का भी प्रयत्न कर रहे हैं। अब वो स्कूली बच्चों के भविष्य के लिए सजग दिखाई पड़ रहे हैं।

रुड़की के मेन सोलानी पुल से बसों और भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने के बाद मोंटफोर्ट स्कूल की बसे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 का उपयोग करने लगी। जिससे स्कूल के बच्चों और स्टाफ को अत्यधिक समय, व्यय और कष्ट झेलना पड़ रहा था। आज इस संबंध में अक्षय प्रताप और उनके साथियों ने सबसे पहले स्कूल प्रशासन से मुलाकात करके उन्हे ज्ञापन सौंपा कि आप बसों का शुल्क न बढ़ाए तत्पश्चात वे पीडब्ल्यूडी में भी ज्ञापन देने गए कि पुल के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए उसके बाद उन्होंने सांसद महोदय डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से भेंट करके उन्हे इस समस्या से अवगत कराया।

इस पूरे प्रकरण को समझते हुए सांसद महोदय ने शीघ्र ही एक वैकल्पिक मार्ग बनाने की बात कहते हुआ उन्हें आश्वासन दिया है कि अब विद्यार्थियों को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर अक्षय प्रताप ने कहा कि किसी भी मकान की नीव को मजबूत रखा जाता है, उसमे किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता है ये विद्यार्थी भी हमारे देश की नीव हैं इनका मजबूती से बने रहना हम सभी की उपलब्धि है इनके भविष्य के साथ मैं एक प्रतिशत का भी समझौता नहीं सहूंगा।

