देश में इस समय जगह जगह गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। सभी लोग सुंदर सुंदर पंडाल सजा कर गणपति जी की पूजा अर्चना कर रहे हैं । ऐसे में हरिद्वार में भी इसका रंग देखने को मिला है।

हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में गंगा विहार कॉलोनी के अंदर स्व श्री रामप्रकाश गुप्ता तथा श्रीमती सरला शांति मंदिर द्वारा 16वा भव्य गणेश महोत्सव मनाया गया। गणेश महोत्सव का आयोजक विकास गुप्ता ने पंडाल सजा कर गणेश भगवान की पूजा अर्चना की ।
क्षेत्र के अन्य लोग भी महोत्सव में सम्मिलित हुए और गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर विकास गुप्ता ने सभी क्षेत्र वासियों को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

