एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बी एस वर्मा ने प्रदेश भर के सभी निकायों का सर्वे पूरा करके शासन को रिपोर्ट सौंप दी है जिसे शासन ने स्वीकार कर लिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार आगामी नगर निकायों के चुनाव नए तय आरक्षण के अनुसार होंगे।
इस समय प्रदेश में 9 नगर निगम हैं जिसमे से एक सीट SC दो सीट OBC और 3 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। वही 41 नगर पालिकाओं में 1 सीट ST 6 सीट SC 12 सीट OBC और 14 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं
नगर पंचायतों की यदि बात करें तो 45 नगर पंचायतों में से 6 सीट SC 16 सीट OBC और 15 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई है।

