सोमवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार 151 निर्धन और अनाथ कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाने जा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई कन्याओं का विवाह करवाया है। 4 मार्च सोमवार को एक बार पुनः खानपुर के निर्दलीय विधायक और हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार रुड़की में यह सामाजिक कार्य करने जा रहे हैं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो मां बाप बमुश्किल एक वक्त की रोटी का इंतजाम कर पाते हैं वो कहां से अपनी बेटी की शादी के लिए लाखों रुपए लाएंगे। मैं इस सामाजिक कार्य को प्रचार के लायक नही मानता और न ही इसे राजनीति से जोड़ता हूं, यह मेरा दायित्व है जिसे मैं निभा रहा हूं।

