75वें गणतंत्र दिवस एवं समर्पण संस्था के स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में संस्था द्वारा आज रविदास घाट नगर निगम के सामने प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया ! जिसमें नगर वासियों को संस्था की ओर से पुलाव बिस्किट लड्डू और कॉफी का प्रसाद वितरण किया गया जिसमें नगर विधायक संस्था के संरक्षक प्रदीप बत्रा जी ने पहुंचकर अपने हाथों से प्रसाद वितरण कर संस्था का हौसला बढ़ाया और साथ ही सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

संस्था के रजत जयंती वर्ष में जितने भी कार्यक्रम आयोजित होंगे उसमें पूर्ण रूप से सहयोग करने का वादा किया ! जिस पर संस्था के महामंत्री प्रदीप गोयल जी के द्वारा उनको तिरंगा पटका पहनकर उनका सम्मान किया गया ! साथ ही खानपुर विधायक उमेश कुमार जी ने भी इस अवसर पर पंडाल में पहुंचकर अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया और बोला रुड़की शहर में एक मात्र ऐसी संस्था है जो लगातार सेवा भाव में लगी रहती है और समाज की सेवा भाव में संस्था का नाम सुना है मेरा भी इस संस्था को पूर्ण रूप से सहयोग रहेगा आधी रात भी मैं संस्था के साथ खड़ा हूं ।

संस्था इस वर्ष रजत जयंती वर्ष में है और अनेको कार्यक्रम संस्था बारी-बारी से करती रहेगी इस अवसर पर संस्था के संरक्षक डॉक्टर संजीव अग्रवाल संरक्षक डॉक्टर संजय गर्ग संरक्षक सुरेश आनंद संरक्षक अनिल नारलोनी भी उपस्थित रहे संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम स्थल पर रुड़की शहर के लोकप्रिय सोनी बैंड द्वारा मधुर देशभक्ति गीत का कार्यक्रम भी रखा गया ! जिसके द्वारा बहुत ही सुंदर देशभक्ति गीतों की धुन प्रस्तुत की गई।

संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव द्वारा सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई साथी कार्यक्रम में पहुंचे सभी मेहमानों का स्वागत कर उनका धन्यवाद बोला और संस्थाओं को आगे ले जाने के लिए सभी से सहयोग मांगा !आज के कार्यक्रम की सारी व्यवस्थाएं महामंत्री प्रदीप गोयल जी व सरदार इंद्रजीत सिंह टिंकू जी ने संभाली और सभी ने सहयोग किया इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सोनकर कार्यकारी अध्यक्ष राकेश गर्ग वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरूण कोहली उपाध्यक्ष संदीप गोयल मनोज मेहरा उपाध्यक्ष अतुल सैनी उपाध्यक्ष शैलेश बंसल उपाध्यक्ष रजनीश गोयल विकाश गुप्ता महेंद्र सैनी कुलदीप सिंह नवीन त्यागी अंकुर त्यागी शलेश रतन अग्रवाल सिंगल अक्षत त्यागी कपिल चौहान शिव यादव दिव्यांश गोयल अर्णव सैनी हर्षित गोयल संजीव सैनी संदीप यादव मुकेश धीमन गौरव अग्रवाल चिराग गुप्ता ललित यादव अनूप बंसल, राहुल चांदना आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे ।



