खानपुर से निर्दलिए विधायक उमेश कुमार युवाओं में अपनी लोकप्रियता के जाने जाते हैं । युवा हमेशा उनके दबंग रूप और हरफनमौला स्वभाव से आकर्षित रहते हैं। कल 26 जनवरी को उन्होंने एक तिरंगा यात्रा निकली जिस को लेकर कोई भी पूर्व तैयारी नहीं की गई थी।
दरअसल कल गणतंत्र दिवस के मौके पर विधायक उमेश कुमार ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जब मीडिया कर्मियों ने इस यात्रा के विषय में पूछा तो उन्होंने कहा कि – इस यात्रा को लकेर हमारी कोई भी पूर्व तैयारी नहीं थी, मैं तो सुबह बाइक पर निकल था, धीरे धीरे लोग जुडते गए कारवां बनता गया। साथ ही उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए उनको सामाजिक शिक्षा देने की भी बात कही ।

