ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर मंगलवार को दैनिक जागरण एवं गंगा सभा के संयुक्त तत्वाधान में दीपदान महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संतों के साथ नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। ऋषिकेश की निवर्तमान महापौर अनीता ममगाई भी कार्यक्रम में उपस्थित रही।

दीपदान महोत्सव कार्यक्रम में पूज्य संत महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास जी महाराज व महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी महाराज भी उपस्थित रहे, संतो के सानिध्य में पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक मनाया गया और तत्पश्चात गंगा आरती करके व दीप प्रज्वलित करके राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा अर्चना की गई।

