चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अपने एडमिशन-कम-स्कॉलरशिप प्रोग्राम चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET-2025) के माध्यम से हर वर्ष 250 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है। इसमें 200 करोड़ रुपये चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली कैंपस और 50 करोड़ रुपये चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, लखनऊ कैंपस के लिए आवंटित किए गए हैं।
हरिद्वार (उत्तराखंड)।
हर छात्र का सपना होता है कि वह स्कूली शिक्षा के बाद गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करे, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई प्रतिभाशाली छात्र अपना सपना अधूरा छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे छात्रों के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से देश की नंबर 1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU), सीयूसीईटी के माध्यम से 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है।
यह जानकारी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार प्रो. (डॉ.) आर.एस. बावा ने हरिद्वार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

प्रो. (डॉ.) बावा ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अपने एडमिशन-कम-स्कॉलरशिप प्रोग्राम चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET-2025) के माध्यम से हर वर्ष 250 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है। इसमें 200 करोड़ रुपये चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली कैंपस और 50 करोड़ रुपये चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, लखनऊ कैंपस के लिए आवंटित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली कैंपस की स्थापना वर्ष 2012 के बाद से भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 1.30 लाख से अधिक राष्ट्रीय और विदेशी छात्र यूनिवर्सिटी द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप का लाभ उठा चुके हैं। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्तराखंड के 1642 छात्र स्कॉलरशिप से लाभान्वित हैं। इच्छुक छात्र https://www.cuchd.in/scholarship/ पर जाकर सीयूसीईटी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रो. (डॉ.) आर.एस. बावा ने बताया कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की टॉप 2 प्रतिशत प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज की सूची में स्थान बनाया है। क्यूएस रैंकिंग 2025 में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत की टॉप 20 यूनिवर्सिटीज में शामिल है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट 2025 में एम्प्लॉयबिलिटी रैंकिंग के तहत इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और केमिस्ट्री में प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में पहला स्थान हासिल किया है।
प्लेसमेंट के बारे में जानकारी देते हुए प्रो. बावा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नवंबर तक छात्रों को कुल 6,477 जॉब ऑफर मिले हैं। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 1200 से अधिक टॉप नेशनल और ग्लोबल कंपनियों से 10,000 से ज्यादा जॉब ऑफर प्राप्त हुए। इस दौरान अधिकतम अंतरराष्ट्रीय सैलरी पैकेज 1.74 करोड़ रुपये रहा। 31 से अधिक रिक्रूटर्स ने 20 लाख रुपये या उससे अधिक और 52 कंपनियों ने 15 लाख रुपये से अधिक के वार्षिक पैकेज ऑफर किए।
उन्होंने बताया कि नवंबर 2025-26 तक उत्तराखंड के 267 छात्रों को जॉब ऑफर मिल चुके हैं, जबकि हरिद्वार के 48 छात्रों को मौजूदा सत्र में मनपसंद नौकरियां मिली हैं। पिछले दो वर्षों में उत्तराखंड के कुल 543 छात्रों को देश-विदेश की कंपनियों से जॉब ऑफर मिले हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरिद्वार के छात्रों की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया। हरिद्वार निवासी रितिका चौधरी को वाईहिल्स एड्युटेक से, रोहित राज सिंह को आईएक्सएएम बीईई से, अख्तर अली को माय कैप्टन डायरेक्टर सर और थलाकफिया कंपनियों से, पीयूष पाठक को इनोडाटा इंडिया से तथा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र वरुण गुप्ता को टीसीएस (निंजा), कैपजेमिनी इंडिया और एक्सनॉन स्टेक से जॉब ऑफर मिले हैं।
डॉ. बावा ने बताया कि पिछले 13 वर्षों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 5,723 छात्रों को 6 करोड़ रुपये से अधिक की डिफेंस स्कॉलरशिप प्रदान की है। वर्तमान सत्र में उत्तराखंड के 24 छात्र डिफेंस स्कॉलरशिप का लाभ ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के नाम 20,000 से अधिक रिसर्च पब्लिकेशन दर्ज हैं, 5519 से ज्यादा पेटेंट फाइल किए गए हैं, 5212 पेटेंट प्रकाशित हुए हैं और 238 पेटेंट ग्रांट प्राप्त हुए हैं। सत्र 2024-25 में ही 743 पेटेंट फाइल, 770 प्रकाशित और 49 पेटेंट ग्रांट हुए हैं।
खेलों में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए प्रो. बावा ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 और 2025 में लगातार चैंपियन बनते हुए मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका ट्रॉफी) अपने नाम की है। 2025 में यूनिवर्सिटी ने 42 गोल्ड, 14 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज सहित कुल 67 मेडल जीते हैं।


